जीएसटी - वैट लगाकर भी सस्ता हो सकता हैं ईधन
विकसित देशों में भी केंद्र के साथ राज्यों के कर का फार्मूला सफल
ईधन सस्ता करने के लिए डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी राज्यों की सहमति न मिल पाने से अटकी हैं। हालांकि कर विशेषज्ञों ने नया फार्मूला सुझाया हैं कि जीएसटी के साथ वैट लगाकर राज्यों के घाटे की भरपाई की जा सकती है और इन दोनों करों के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता रहेगा।