सीबीएसई पेपर लीक कांड में झारखंड से चार छात्र गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 18 छात्रों व 5 ट्यूशन शिक्षकों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया
सीबीएसई पेपर लीक मामले में झारखंड के चतरा से चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरूवार को 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें 13 स्कूली छात्र, 5 कॉलेज छात्र, 5 ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक और 2 अन्य शामिल है।