छात्रों ने सुबह ताले जड़े, रात को पुलिस से भिड़े
चेयरपर्सन, डीन को बदलने और प्रोफेसर की गिरफ्तारी के मुद्दे पर दिनभर बवाल काटा, देर रात धरना खत्म किया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय के छात्रों ने चेयरपर्सन, डीन को बदलने और प्रोफेसर की गिरफ्तारी के मुद्दों पर सोमवार सुबह जहां अध्ययन केंद्रों पर ताले जड़ दिएए वहीं, शाम को वसंतकुंज थाने तक मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। थाने पर चल रहा धरना देर रात पुलिस आश्वासन के बाद खत्म हुआ।