पाक - चीन को चाबहार में शामिल होने का न्योता
परियोजना में ईरान, भारत और अफगानिस्तान अहम भागीदार हैं
ईरान ने पाकिस्तान को चाबहार बंदरगाह परियोजना में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। पाकिस्तान के एक प्रमुख दैनिक ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चाबहार बंदरगाह परियोजना में भारत एक अहम भागीदार है। यह परियोजना भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशिया और पूर्वी यूरोप से सुगम संपर्क मुहैया कराएगी।