सांसद लक्ष्यों को पूरा करने को काम करें : मोदी
प्रधानमंत्री बोले-राजनीति में अब धरना और विरोध प्रदर्शन प्रासंगिक नहीं, विकास के लिए मिल कर काम करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार से सासंदों से कहा कि धरने, प्रदर्शन, मोर्चाबंदी को छोड़ अपने क्षेत्र के विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करें। संसद के सेंट्रल हॉल में 'विकास के लिए हम' सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से अनुरोध किया कि वे देश के 115 से ज्यादा अल्प - विकसित जिलों की प्रगति के लिए मिलकर काम करें।