केंद्र के बफर स्टॉक से दाल नहीं ले रहे राज्य 

अब तक सिर्फ 11 राज्यों ने खरीद में रूचि दिखाई, सरकार ने अल्टीमेटम जारी किया 
तीन साल पहले अरहर दाल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक बनाया था लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद राज्य यहां से दालों की खरीद नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकारें प्राथमिक विधालयों में चलाई जा रही मिड डे मील योजना के लिए भी  यहां से दालों नहीं खरीद रही हैं। लिहाजा अब केंद्र सरकार सख्ती बरतने के मूड में हैं।