'हिमालय भी चीन - भारत दोस्ती को रोक नहीं सकता'

नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यि ने दिया संदेश
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गुरूवार को कहा कि चीन और भारत को अपने मानसिक अवरोधों को छोड़कर, मतभेदों को दूर करते हुए द्विपक्षीय रिश्तों को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर दोनों देशों को एक - दूसरे पर राजनीतिक भरोसा हो तो हिमालय भी उनके बीच मित्रवत रिश्तों को रोक नहीं सकता।