जिनपिंग के हाथ लंबे समय तक चीन की कमान रहेगी
चीन की सत्तारूढ़ पार्टी ने राष्ट्रपति के दो कार्यकाल की सीमा हटाने का प्रस्ताव रखा
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने देश के राष्ट्रपति के लिए लगातार दो कार्यकाल की अधिकतम संवैधानिक सीमा को खत्म करने का रविवार को प्रस्ताव दिया। इससे संभवत: राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दूसरे कार्यकाल के बाद भी सत्ता में बने रहने का रास्ता खुल जाएगा। उनका दूसरा कार्यकाल वर्ष 2023 तक है, जो पिछले साल ही शुरू हुआ था।