हार दर हार के बाद जीत का नया फॉर्मूला ’टारगेट-88’ 

विधानसभा चुनाव 2018 : कांग्रेस फतह को लेकर बना रही विशेष प्लान 
जयपुर. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 में जीत के लिए ’टारगेट-88’ निर्धारित किया है। ये वे सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस गत दो (वर्ष 2008, 2013) से लगातार हार रही है। इन सीटों पर कई दिग्गजों ने भाग्य आजमाया, पर पार्टी जीत का परचम नहीं फहरा पाई हैं। इन सीटों पर वर्तमान उम्मीदवारों में कितने आउट होंगे, इसको लेकर भी बड़े नेता मंथन कर रहे है। मिशन -88 को भेदने के लिए जातिगत, स्थानीय पकड़ और क्षेत्रीय जनता संवाद सहित अन्य कई फेक्टर देखे जा रहे हैं।