सिंधु एतिहासिक स्वर्ण से एक कदम दूर सायना ने 36 साल बाद दिलाया पदक

पीवी एक और फाइनल में पहुची ताई जू यिंग से होगा मुकाबला
जकार्ता  रियो ओलंपिक खेलो की पीवी सिंधु ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों की बैडमिंडन स्पर्धा के महिला एकल स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचकर इतिहास रच दिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय खिलाडी बन गई जबकी सायना नेहवाल को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पडा । सिंधु फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से भिडेंगी ।  सिंधु भारत की पहली बैडमिंटन खिलाडी बन गई है जिन्होने एशियाई खेलो के फाइनल में प्रवेश पाया हैं ।