विदेशी निवेशकों ने तीन हफ्ते में बाजार से निकाले 32 हजार करोड़
रुपए की कमजोरी से भारतीय अर्थव्यवस्था पर घटा भरोसा
नई दिल्ली : विदेशी निवेशकों ने इस बाजार से करीब 32,000 करोड़ रुपए की पूंजी निकाल ली है। यह आंकड़ा सितंबर महीने में प्रतिभूमि बाजार से हुई कुल पूंजी निकासी से भी अधिक है। सितंबर में विदेशी निवेशकों ने 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की निकासी की थी। इससे पहले जुलाई-अगस्त में निवेशकों ने प्रतिभूमि बाजार में 7,400 करोड़ रुपये का निवेश किया था। डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने 1-19 अक्टूबर के बीच शेयर बाजार से कुल 19,810 करोड़ रुपये निकाले। ऋण (डेट) बाजार, जिसमें मुख्यतः बांड और डिबेंचर में निवेश होता है, से एफपीआइ ने 12,167 करोड़ रुपए की निकासी की। इस तरह एफपीआइ ने कुल 31,977 करोड़ रुपये (4.3 अरब डॉलर) की पूंजी निकासी है।