मनजीत ने दिलाया स्वर्ण तो जॉनसन ने रजतए दुती 200 मीटर के फाइनल में

पुरूषों की 800 मीटर रेस में भारत को दो पदक
जकार्ता  भारत के मंजीत सिंह और जिनसन ने 18वें एशियाई खेलो की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरूषों की 800 मीटर दौंड में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला दिए जबकि 100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया लेकिन 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य द्योषित की गयी । मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोडते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया ।