प्रवासियों के अमरीका में जन्मे बच्चों को नागरिकता नहीं : ट्रंप
तैयारी : हजारों भारतीयों पर पड़ेगा असर
वाशिंगटन. अमरीका में अवैध प्रवासियों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड टं्रप एक अहम कानून को खत्म करने की तैयारी में है। इसके तहत अमरीका में जन्म लेने वाले गैर-अमरीकी और प्रवासियों के बच्चों को नागरिकता नहीं मिलेगी । इस फैसले का असर वहां रह रहे हजारों भारतीयों पर असर पड़ सकता है। टं्रप ने कहा, अमरीका दुनिया में अकेला ऐसा देश है, जहां कोई व्यक्ति आता है। कुछ समय बाद उसका बच्चा जन्म लेता है और फिर वह 85 साल के लिए अमरीकी नागरिक बन जाता है। यह हास्यास्पद है। टं्रप बोले, इसे खत्म होना चाहिए। मौजूदा कानून के तहत अमरीका में जन्मा कोई भी बच्चा, भले ही उसके माता-पिता देश के नागरिक न हों या वह अवैध प्रवासी की संतान हो वह अमरीका की नागरिकता पाने का हकदार हो जाता है।
State Bank of India Clerk Free Online Test Series Available - Click Here
State Bank of India Clerk Free Online Question Bank Available - Click Here