रफाल पर सवाल उठाए तो पीएम ने सीबीआइ डायरेक्टर को हटाया
राहुल ने सीएम के निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
.झालावाड़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को झालावाड़ में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सीबीआई अधिकारी ने रफाल विमान खरीद पर सवाल उठाए तो उन्हें मंगलवार रात बुलाकर हटा दिया।इसके बाद रफाल खरीद प्रकरण का किस्सा सुनाते हुए कहा, इसमें केन्द्र सरकार ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया है। मोदी किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों की खून पसीने की मेहनत को देश के 15 - 20 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगा रहे हैं।
NEET Medical Entrance Biology Free Online Test Series Available - Click Here