चीनी और गेहूं के साथ ’कमल का फूल’ बांट रही सरकार  

आचार सहिंता के बीच : राशन वितरण पर्ची पर भाजपा का चुनाव चिह्न!
जोधपुर. प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1.04 करोड़ परिवारों का कमल के फूल वाली पर्ची दी जा रही है। वैसे यह भामाशाह योजना का लोगों है, लेकिन यह सतारूढ़ भाजपा के चुनाव चिह्न से खासा मेल खाता है और आचार संहिता लागू होने के बाद भी यही पर्ची उपभोक्ताओं को दी जा रही है। रसद विभाग का कहना है कि राशन वितरण का काम ऑनलाइन है, जिस पर सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग (आइटी) का नियंत्रण है । आइटी विभाग का कहना है कि परीक्षण कर रह हैं कि लोगो हटाएं या नहीं ।