किसान के बेटे आकाश ने तीरंदाजी में जीता रजत, रचा इतिहास 

यूथ ओलंपिक : भारतीय युवाओं का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण सहित 13 पदकों पर कब्जा 
ब्यूनस आयर्स. तीसरे यूथ ओलंपिक के अंतिम दिन भारत के आकाश मलिक ने तीरंदाजी स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीत इतिहास के लिए रजत पदक जीत इतिहास रच दिया है। इन खेलों अब तक किसी तीरंदाज ने रजत नहीं जीता था। भारत का युवा ओलपिंक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने इन खेलों में तीन स्वर्ण, नौ रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।  खेलों के तीसरे संस्करण में पहली बार भारत की हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया और महिला एवं पुरूष दोनों वर्गों में रजत जीते। तीरंदाज आकाश ने स्वर्ण के लिए जबरदस्त कोशिशें की पर वे सफल नहीं हुए।