अमरीकी व्यापार नीति के खिलाफ चीन ने भारत से मांगा सहयोग
ट्रेड वार : दोनों देशों के हित प्रभावित होने का अंदेशा जताया चीनी दूतावास ने
नई दिल्ली : अमरीका से जारी ट्रेड वार के बीच चीनी दूतावास ने चीन ओर भारत को व्यापार संरक्षणवाद से मुकाबले के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई है। दूतावास के प्रवक्ता जी रांग ने कहा कि दो बड़े विकासशील देश और बड़े उभरते बाजार के रूप में चीन और भारत दोनों सुधार और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण चरण में हैं। ट्रेड वार पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि व्यापार संरक्षणवाद को बढ़ावा देने से सिर्फ चीन का आर्थिक विकास नहीं प्रभावित होगा, भारत की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा ।
SSC Central bureau of Investigation (CBI) Sub Inspector Online Test Package Available - Click Here