सरकार बताए किस तरह किया था रफाल सौदा : सुप्रीम कोर्ट
आदेश : 29 अक्टूबर तक केंद्र को बंद लिफाफे में जानकारी देने को कहा
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उस निर्णय प्रक्रिया का विवरण मांगा है जिसके तहत 36 रफाल लड़ाकू विमानों को फ्रांस की कंपनी दस्सू एविएशन से खरीदने का सौदा किया गया है। अदालत ने 29 अक्टूबर तक सरकार को बंद लिफाफे में जानकारी देने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल व जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने बुधवार को रफाल सौदे से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि रक्षा बलों के लिए रफाल की उपयोगिता या कीमतों पर विचार नहीं कर रही है और न ही इसके लिए सरकार को नोटिस दिया जा रहा है। पीठ ने कहा कि हम सिर्फ निर्णय-प्रक्रिया की वैधानिकता से संतुष्ट होना चाहते है।
Railway Group 'D' Free Online Test Series Available -
Click Here
Railway Group 'D' Free Online Question Bank Available - Click Here