प्रदर्शन में संपति को नुकसान हुआ तो क्षतिपूर्ति राजनीतिक दल करेगा

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा आज होंगे सेवानिवृत
नई दिल्ली : आंदोलनों या विरोध प्रदर्शनों के दौरान भीड़ के उपद्रव से होने वाले नुकसान की भरपाई उसी राजनीतिक दल या संगठन को करनी होगी जिसके आह्नान पर लोग जमा हुए हों। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसले में इससे संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की तीन सदस्यीय पीठ ने केरल की कोडुंगलूर फिल्म सोसायटी की एक जनहित याचिका पर फैसला सुनाया। अवकाश प्राप्त करने के पहले प्रधान न्यायाधीश मिश्रा का यह अंतिम अहम फैसला है। पùावत फिल्म के विरोध के दौरान करनी सेना के उपद्रव के संदर्भ में यह याचिका दायर की गई थी। सोसायटी ने भाड़ी में शामिल असामाजिक तत्वों की हिंसा को नियंत्रित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 2009 के फैसले पर सरकारों को जिम्मेदार बनाने के लिए मानक तय करने का आग्रह किया था।         
IBPS RRB Assistant Officer & Scale I Officer Online Test Package Available - Click Here