बैंकों में अब नहीं होगा नकदी की कमी, एसएलआर में राहत
आरबीआइ : 1 अक्टूबर से नया नियम प्रभावी
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने गुरूवार को बैंकों के (एसएलआर) में राहत प्रदान किया है। बैंक अपनी जरूरतों को पुरा करने के लिए एसएलआर में अपनी जमाओं में से वर्तमान 15 फीसदी हिस्सा तक निकल सकते है। इससे पहले सिर्फ 13 फीसदी हिस्सा निकालने की ही अनुमति थी। इस कदम के बाद बैंकों के पास कर्ज मुहैया कराने के लिए नगदी की अधिक उपलब्धता रहेगी। बैंकों को एसएलआर में राहत संबंधी नियम एक अक्टूबर से प्रभावी होगा। आरबीआइ ने कहा कि अर्थव्यवस्था में जरूरत से अधिक नकदी मौजूद है। जरूरत पड़ने पर मांग के मुताबिक नकदी प्रवाह को सुनिश्चित किया जाएगा। आरबीआइ खुले बाजार में सरकारी प्रतिभूतियों का लेन-देन कर सकता है।