जोशुआ ने अलेक्जेंडर को हरा कर विश्व हेवीवेट खिताब बरकरार रखा 

मुक्केबाजी : 7वें दौर की बाउट में नॉकआउट किया ब्रिटिश मुक्केबाज ने  
लंदन. ब्रिटेन के पेशेवर मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ ने वेम्बले स्टेडियम में रूस के एलेक्जेंडर पावेतकिन पर नॉकआउट जीत से अपना डब्ल्यूबीए, आइबीएफ, डब्ल्यूबीओ और आइबीओ विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा। जोशुआ ने 80 हजार दर्शकों के सामने इस तरह अपने पेशेवर कॅरियर में 22 फाइट में 22 जीत का रेकार्ड बरकरार रखा। रैफरी स्टीव ग्रे ने सातवें दौर की इस बाउट को एक मिनट 59 सेकंड में रोक दिया और जोशुआ ने आसान जीत दर्ज की। 
IBPS RRB Assistant Officer & Scale I Officer Online Test Package Available - Click Here