आयुष-अनंत और गुरनैल की टीम ने दिलाया भारत को रजत पदक
विश्व स्कीट में पहली बार मिला पदक, एकल में गुरनैल ने जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली. गुरनैल सिंह गारचा के व्यक्तिगत कांस्य के अलावा उनकी आयुष रुद्रराजू और अनंत जीत सिंह नारूका की टीम के रजत पदक के रूप में भारत ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में पहली बार स्कीट स्पर्धा में पदक अपने नाम कर लिए। कोरिया के चांगवोन में चल रही 52वीं आइएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत ने पुरुष स्कीट निशानेबाजी स्पर्धा में दो पदक जीते जिसके साथ 10वें दिन तक उसने 22 पदक जुटा लिए।