पेनल्टी से झल्लाई सेरेना ने अंपायर को चोर और झूठा बताया
यूएस ओपन जापान की महिला व पुरूष किसी भी वर्ग मे ग्रैंडस्लैंम जीतने वाली पहली खिलाड़ीं बनीं नाओमी, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना का रेकार्ड जीत का सपना टूटा
न्यूयॉर्क : अमरीकी ओपन जीतकर नाओमी ओसाका गै्रंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी । 20 वर्षीय ओसाका ने अपने बचपन की आदर्श और 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन रह चुकी अमरीकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को महिला एकल फाइनल में 6-2, 6-4 से हराकर इतिहास रच दिया । वहीं, मैंच के दौरान हार सामने देख सेरेना ने चेयर अंपायर को गुस्से में झूठा और चोर कह डाला । ओसाका जापान की महिला व पुरूष किसी भी वर्ग में ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की राह पर थीं वहीं सेरेना की निगाहें मार्गेट कोर्ट के 24 एकल खिताब की बराबरी कर इतिहास में नाम दर्ज करवाने पर थीं ।