अचंत मनिका की जोडी को मिश्रित युगल में मिला कांस्य
टेबल टेनिस : सेमीफाइनल में हारी भारतीय जोडी
ज्कार्ता : भारत को 18वे एशियाई खेलों से पहले एशियाड टैबल टेनिस में एक भी पदक नहीं मिला था लेकिन इन खेलों में भारतीय पुरूष टीम ने पहला कांस्य पदक जीता और अब बुधवार को अंचत शरत कमल तथा मनिका बत्रा की मिश्रित युगल टीम ने कांस्य पदक जीत लिया । सेमीफाइनल में शरत मनिका की जोडी को चीन के चूकिन वांग और यिंगशा सून से 9.11, 5.11,13.11, 4.11, 8.11 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पडा ।