पेटीएम के जरिए भारत में कदम रखने को तैयार वॉरेन बफे
पेटीएम के वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए फबे की कंपनी बर्कशि्यर हैथवे जल्द ही कर सकती हैं बडा निवेश
नई दिल्ली दुनिया के सबसे अमीर लोगो में शुमार अमरीकी दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे भारत में निवेश की तैयारी में है। बफे की कंपनी बर्कशियर हैथवे भुगतान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली भारतीय कंपनी पेटीएम की मूल इकाई वन 97 कॉम्युनिकेश्न में ढाई हजार करोड रूपये निवेश कर सकती है । मामले से जुडे सूत्रो के मुताबिक 2000 से 2500करोड रूपये निवेश को लेकर दोनो पक्षो मे बातचीत चल रही हैं ।