नीट अब न वर्ष में दो बार होगा और न ऑनलाइन
जेईई, सीमैट व जीपैट परीक्षा तिथि घोषित
नई दिल्ली. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मेडिलि प्रवेश परीक्षा ’नीट’ (नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंटें्रस टेस्ट) वर्ष में दो बार कराने का फैसला वापस ले लिया है । नीट ऑनलाइन भी नहीं होगा । परीक्षा एक बार में पेन-पेपर मोड से होगी । सरकार ने यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिशों के बाद लिया हैं। नीट 2019 के लिए पंजीकरण ऐ नवंबर से शुरू होगा, परीक्षा 5 मई को होगी । राष्ट्रीय टेस्टिंग (एनटीए) ने यूजीसी -नेट दिसंबर 2018, जेईई मेन वन , जेईई -मेन टू, सीमैट एवं जीपैड परीक्षा तारीखों का ऐलान भी कर दिया । परीक्षाएं दिसंबर 2018 से मई 2019 के बीच होंगी ।