इमरान को भेजे मोदी के बधाई पत्र पर पाकिस्तान का यू-टर्न
पाक विदेश मंत्रालय को कुछ ही घंटों में देनी पड़ गई सफाई
नई दिल्ली/इस्लामाबाद. भारत ने सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान को चिट्ठी लिखकर बातचीत की पेशकश है । नई दिल्ली में अधिकारिक सूत्रों ने साफ किया कि मोदी ने चिट्ठी में दोनों देशों के बीच अच्छे पड़ोसियों की तहर रिश्ते कायम करने की बात लिखी थी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए सार्थक और रचनात्मक संवाद रखने की प्रतिबद्धता जताई थी ।