वीजा नियमों में बदलाव, भारतीयों को फायदा, पढ़ाई के साथ कमाई 

ओपन डोर्स सर्वे (2017) के मुताबिक, अमरीका में लगभग 1.9 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।  
वाशिंगटन. यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने अपने पुराने फैसले में बदलाव कर दूनियाभर के छात्रों को खुशखबरी दी है । इससे भारतीय छात्रों को लाभ होगा। यूएससीआइएस के नए नियमों के अनुसार अमरीका में पढ़ने वाले छात्र अब 12 महीने की ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के तहत काम भी कर सकेंगे । अमरीका में पढ़ाई के लिए आने वाले दूसरे देशों के छात्र जो साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित में डिग्री पूरी कर चुके है । वे 24 महीने तक ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के तहत काम कर सकेंगे । ओपन डोर्स सर्वे (2017) के मुताबिक, अमरीका में लगभग 1.9 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।