जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता पर अब केंद्र से बात करेंगे सीजेआइ

मिश्रा से मिले सुप्रीम कोर्ट के जज
नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसुचना में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए तीन जजों में जस्टिस केएम जोसेफ की वरिष्ठता कम करने को लेकर विवाद बढ़ गया है । इससे नाराज सुप्रीम कोर्ट के जजों ने इस मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) दीपक मिश्रा से सोमवार को मुलाकात की और केंद्र सरकार के फैसले पर विरोध जताया । दोपहर में सीजेआइ ने केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से मुलाकात कर जजों की नाराजगी से मुलाकात कर जजों की नाराजगी से अवगत कराया । वहीं , इस मुद्दे की गूंज लोकसभा में सुनाई दी ।