शुटआउट  में हारी भारतीय टीम , सेमीफाइनल का सपना टूटा

आयरलैंड 3 - 1 विजयी , गोलकीपर आयेशा बनी दीवार 
लंदन. आयरलैंड ने गुरुवार देर रात वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर पर खेले गए बेहद रोमाचंक मैच में भारत को शुटआउट में 3 - 1 से मात देते हुए महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । दोनों टीमों के बीच खेला गया यह क्वार्टर फाइनल मैच तय समय में गोलरहित रहा और मैच शुटआउट में गया । जहां आयरलैंड के लिए अपटन रोइसन , मीके  एलिसन , वाटकिंस चोले ने आखिरी तीन प्रयासों में गोल किए । भारत के लिए एक मात्र गोल किए । भारत के लिए एक मात्र गोल रीना खोखर ने किया ।