शाह का दोहरा शतक , भारत ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

अंडर - 19 यूथ टेस्ट 
हंबनटोटा (श्रीलंका). पवन शाह (282) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय अंडर - 19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को आठ विकेट पर 613 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी । श्रीलंका ने जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 140 रन बना लिए हैं । स्टंप्स के समय सूर्याबांद्रा 51 और दिनुशा 24 रन पर नाबाद थे । भारत के लिए मोहित जांगड़ा तीन व  सिद्धार्थ देसाई एक विकेट हासिल कर चुके हैं ।