अगले सत्र से अपने जिले में ही दे सकेंगे नीट परीक्षा

मेडिकल की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी अगले सत्र से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परिक्षा (नीट)  अपने गृह जिले में ही दे सकेंगे । 
मेडिकल की तैयारी करने वाले परीक्षार्थी अगले सत्र से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परिक्षा (नीट)  अपने गृह जिले में ही दे सकेंगे । हाल ही में तमिलनाडु के कई छात्रों का केंद्र राजस्थान व सिक्किम समेत कई राज्य में पड़ा था । इसको लेकर सीबीएसई और सरकार की आलोचना हुई थी । राज्यासभा में गुरूवार को अन्नाद्रमुक सांसद विजय सत्यनाथ ने यह मामला उठाया था । जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया , अब हर जिले में एक परिक्षा केंद्र बनाया जाएगा ।