फुटबॉल की बादशाहत फ्रांस के नाम , क्रोएशिया का सपना टूटा
फ्रांस ने विश्वकप फाइनल में क्रोएशिया को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता
मॉस्को. फ्रांस ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल खेल क्रोएशिया को 4 - 2 से पराजित कर 20 साल बाद 21वे फीका विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया । फ्रांस ने 1998 में अपनी मेजबानी में पहली बार विश्वकप जीता था । और उस कामयाबी के 20 साल बाद उसने एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया । दूसरी ओर इस हार के साथ क्रोएशिया का अपने पहले फाइनल में इतिहास बनाने का सपना टूट गया । क्रोएशिया को आत्मघाती गोल का नुकसान उठाना पड़ा । फ्रांस का यह दूसरा खिताब है ।