नागपुर में प्रणब मुखर्जी बोले धन्यवाद , जयहिंद , वंदेमातरम्
आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा , भेदभाव और नफरत से भारत की पहचान को खतरा
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघं (आरएसएस) के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां राष्ट्र , राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर बात करने आया हुं। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा बहुलतावाद एवं सहिष्णुता में बसती है। पूर्व राष्ट्रपति ने अपने 30 मिनट के भाषण का अंत धन्यवाद , जयहिंद , वंदेमातरम् बोल कर किया ।