पाक में पूर्व जस्टिस मुल्क के हाथ में देश की कमान 

आम चुनाव होने तक कार्यावाहक प्रधानमंत्री चुना गया 
पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीर उल मुल्क अगले दो महीने तक देश की कमान संभालेंगे। चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दलों ने आपसी सहमति से रविवार को मुल्क को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होंगे।