पाक को जवाब देने के लिए सुरक्षा बल स्वतंत्र : राजनाथ
गृहमंत्री ने कहा - पड़ोसी नापाक हरकत करेगा, तो जवाबी गोली का हिसाब नहीं लेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ संकेत दिया हैं कि पाकिस्तान की सीमा पर हरकतों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सरकार की तरफ से खुली छूट हैं। सीमा पर बगैर उकसावे के लगातार हो रही गोलीबारी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।