निगम के शिक्षकों को चार हफ्ते में वेतन दें : हाईकोर्ट 

दिल्ली सरकार को चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार भुगतान करने का आदेश 
उत्तरी व पूर्वी दिल्ली निगम के शिक्षकों कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने सोमवार को चार हफ्ते में वेतन देने का आदेश दिया। साथ ही दिल्ली सरकार को कहा कि वह चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही पैसे का भुगतान करे । निगम के शिक्षक - कर्मचारी कई महीने से वेतन संकट का सामना कर रहें है। इसे लेकर वे कई बार प्रदर्शन भी कर चुके है।