टीम इंडिया में कार्तिक ने आठ गेंदो में हारी बाजी जिताई
त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की
दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर लगाए गए छक्के के दम पर बेशक भारतीय टीम ने निदास ट्रॉफी जीत ली लेकिन आखिरी गेंद से पहले क्रिकेटप्रेमियों की सांसें थम सी गई थीं। लेकिन आखिरकार रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्ला शेरों पर काबू कर लिया।