टीम इंडिया में रोहित की कप्तानी पारी से भारत फाइनल में
अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की
कप्तान रोहित शर्मा के पचासे (89) और वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी (तीन विकेट) के दम पर भारत ने निदास ट्रॉफी के अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को 17 रन से हरा दिया । इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई।