एसएससी मामले में भूख-प्यास के बावजूत धरने पर डटे हैं छात्र

विरोध कर रहे छात्रों ने कहा, जांच होने तक अगली परीक्षाओं पर रोक लगाई जाए न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग 
एसएससी मुख्यालय पर आठ दिन से धरना दे रहे छात्रों को भोजन व पानी की दिक्कत हो रही है लेकिन वे धरने पर डटे हुए है। वे एसएससी स्कैम की जांच तय समय में पूरा करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि जांच में लंबा समय लगता है। अगर ऐसा हुआ तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।