इंडिया टीम के युवा ब्रिगेड आज जीत से आगाज को उतरेगी
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत की युवा टीम मंगलवार को त्रिकोणीय निदास टी-20 कप के शुरूआती मैच में मेजबान श्रीलंका से भिड़ने मैदान पर उतरेगी। भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने पर रहेगा। नियमित कप्तान विराट कोहलीए महेंद्र सिंह धौनी के आलावा छह सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से विश्राम दिया गया है।