टीम कर्नाटक में मंयक के कमाल से कर्नाटक तीसरी बार चैंपियन
फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र को 41 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच मंयक अग्रवाल ने 90 रन की पारी खेली
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मंयक अग्रवाल की एक और शानदार पारी के आगे चेतेश्वर पुजारा का प्रयास नाकाफी साबित हुआ। मंयक के कमाल से कर्नाटक ने मंगलवार को फाइनल में सौराष्ट्र को 41 रन से हराकर तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप जीत ली।