टीम कर्नाटक के मयंक, रवि के धमाके से कर्नाटक अंतिम- 4 में 

क्वार्टर फाइनल में हैदराबाद को 103 रन से हराया 
कर्नाटक ने हैदराबाद को हराकर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उसने मयंक अग्रवाल और रविकुमार समर्थ के शतकों और श्रेयस गोपाल के पांच विकेट की मदद से हैदराबाद को 103 रन से हराकर अंतिम चार का टिकट कटाया।