फुटबॉल : माहरेज के गोल से जीता मैनचेस्टर, जीत विचाई को समर्पित
मैनेचेस्टर सिटी और टोटेनहम के बीच खेले गए प्रीमियर लीग मैच में हुआ एकमात्र गोल रियाद माहरेज ने किया
लंदन : मैनेचेस्टर सिटी और टोटेनहम के बीच खेले गए प्रीमियर लीग मैच में हुआ एकमात्र गोल रियाद माहरेज ने किया और माहरेज ने अपने इस गोल को विमान हादसे मारे गए लिसेस्टर सिटी के मालिक विचाई श्रीवनधनाप्रभा को समर्पित किया। देर रात खेले गए मैच में सिटी ने टेटेनहम को 1-0 से हराया। जीत के साथ सिटी क्लब ने लीग सूची में लिवरपूल को गोल के अंतर से पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच के छठे मिनट में ही माहरेज ने सिटी क्लब के लिए गोल किया। इस गोल से मिली से मिली बढ़त को क्लब ने अंत तक बरकरार रखते हुए टोटेनहम को 1-0 से हराया । विमान दुर्घटना में लिसेस्टर सिटी क्लब के मालिक विचाई व चार अन्य की भी मौत हो गई।
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here