एथलेटिक्स में एकता,नारायण को गोल्ड तो मनीष ने साधा सोने पर निशाना
पैरा एशियन गेम्स : भारत का छह गोल्ड सहित 28 पदकों पर कब्जा वहीं चीन शीर्ष पर बरकरार
जकार्ता. एथलीट एकता भ्यान और नारायण ठाकुर तथा निशानेबाज मनीष नरवाल ने यहां चल रहे पैरा एशियाई खेलों में तीसरे दिन मंगलवार को भारत को तीन स्वर्ण पदक दिया दिए। भारत के अब छह स्वर्ण , नौ रजत और 13 कांस्य सहित कुल 28 पदक हो गए हैं। चीन पदक तालिका में 78 स्वर्ण सहित कुल 141 पदक जीतकर चोटी पर है। भारत ने पैरा एथलेटिक्स में अब तक सबसे ज्यादा चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 14 पदक जीत लिए है। एकता ने महिला क्लब थ्रो एॅफ 32/51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता । एकता ने 16.02 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। नारायण ठाकुर ने पुरुषों की 100 मीटर टी 35 स्पर्धा में 14.02 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जबकि निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पी 1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
Railway Group 'D 'Free Online Test Series Available - Click Here
Railway Group 'D' Free Online Question Bank - Click Here