मोदी से काम की बात ज्यादा हो इसलिए औपचारिक भोज भी नहीं 

तोड़ा प्रोटोकॉल : पुतिन ने रद्द करवाया राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम  
नई दिल्ली. दो दिवसीय भारत दौरे के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार शाम मास्को रवाना हो गए। दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपति भवन में औपचारिक भोज का आयोजन नहीं हुआ। दरअसल, अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रतिनिधिमंडल के साथ लंबी वार्ता चाहते थे। इसके लिए रूस ने प्रोटोकॉल तोड़कर भारत सरकार से कार्यक्रमों में बदलाव करने का आग्रह किया था। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात तो की, लेकिन बिना किसी औपचारिकता के।  
JIPMER Nursing Online Test Package Available - Click Here