बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सर्जिकल स्ट्राइक बढ़ाने की जरूरतः सेना प्रमुख
पराक्रम पर्व का आगाज : पीएम ने पहले देखी शौर्य गाथा, फिर की सामरिक समीक्षा, जोधपुर में पहली बार हुई कमांडर कॉन्फ्रेंस
जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जोधपुर में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ 4 घंटे कमाण्डर कॉन्फ्रेंस की। इसमें सेना प्रमुखों ने पाक से बार-बार घुसपैठ का जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक बढ़ाने की जरूरत बताई। डनहोंने कहा, शत्रु के साथ बड़ा युद्ध लड़ने की बजाय छोटे स्तर पर हमले होने चाहिए। सरकार ने डोकलाम विवाद को देखते हुए बॉर्डर पर नए उपकरण लगाने की बात कही। तीनों सेनाओं में पुराने हो चुके हथियार हटाए जाएंगे। इससे पहले सर्जिकल स्टा्रइक के दो साल पूरे होने के मौके पर पीएम ने जोधपुर से पराक्रम पर्व का आगाज किया।
IBPS Clerk Free Online Test Series Available - Click Here
IBPS Clerk Free Online Question Bank Available - Click Here