सात खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप तथा दो कोचों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार 

सम्मान : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित 
जयपुर. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हुए सम्मान समारोह में खेल मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सात खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप अवॉर्ड से नवाजा तो दो प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सपना और खेताराम दोनों एथलेटिक्स, तीरंदाज सर्वेश पारीक, पैरा एथलीट सुमन ढाका, साइक्लिस्ट मनोहर लाल, पैरा एथलीट सुन्दर सिंह गुर्जर और जिम्नास्ट अभिलेख पाराशर को महाराणा प्रताप पुरस्कार से नवाजा गया। साइक्लिंग में बीकानेर के महेश रंगा और रोलबॉल में जयपुर के रमेश सिंह को प्रशिक्षकों को मिलने वाले गुरु वशिष्ठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Rajasthan Agriculture Supervisor Free Online Test Series Available - Click Here
Rajasthan Agriculture Supervisor
Free Online Question Bank Available - Click Here