देश और हिंदी की सेवा कर रहा है पत्रिका : जनरल रावत
कर्पूरचंद्र कुलिश अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार : पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति जागरूक है भारत
नई दिल्ली. भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पत्रिका समुह हिंदी की सेवा करने के साथ ही भारत की महानता की जानकारी भी देश दुनिया को दे रहा हैं। जनरल रावत ने कहा कि उन्हें आज यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है कि वे कर्पूरचंद्र कुलिश पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का हिस्सा बने है । यहां सोमवार को आयोजित कर्पूरचंद्र कुलिश अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में जनरल रावत ने कहा कि लोकतंत्र प्रेस को स्वतंत्र रिपोर्टिंग की सुविधा देता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि भारत लोकतांत्रिक देश है और हम पारदर्शी पत्रकारिता के प्रति जागरूक हैं।