शाह बोले... राजस्थान में भाजपा अंगद का पांव, कोई नहीं उखाड़ सकता
नगर निकाय व सहकारिता प्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों के बीच संबोधन
जयपुर. राजस्थान में चुनावी रणभेरी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। शाह ने कांग्रेस पर धावा बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार अंगद का पांव है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता है। कांग्रेस पार्टी तो इसके बारे में सोचे भी नहीं । शाह ने यह बात मंगलवार को सूरज मैदान में शक्ति केन्द्र सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अब दाएं-बाएं देखने की जरूरत नहीं है।